श्री माहेश्वरी बालक छात्रावास संस्थान के द्वितीय तल का लोकार्पण

अंशल स्थित श्री माहेश्वरी बालक छात्रावास संस्थान, भीलवाड़ा के द्वितीय तल पर नवनिर्मित आठ कमरों का लोकार्पण समारोहपूर्वक किया गया। भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि श्री गोपाल राठी (भीलवाड़ा) तथा विशिष्ट अतिथि मुरलीधर काबरा (कोटड़ी) एवं कमलेश चेचाणी (मुंबई) ने कर-कमलों से लोकार्पण किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सत्यनारायण मंत्री ने स्वागत भाषण में बताया कि छात्रावास में पूर्व में 20 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था थी। द्वितीय तल पर आठ नए कमरों के निर्माण एवं लोकार्पण के बाद अब यहां 40 विद्यार्थियों के रहने की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध हो गई है। उन्होंने बताया कि माहेश्वरी समाज के जरूरतमंद परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास में आवास, नाश्ता एवं भोजन की सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह सेवा वर्ष 2021 से भामाशाहों के सहयोग से निरंतर संचालित है।

मुख्य अतिथि श्री गोपाल राठी ने छात्रावास के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए की जा रही सेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि मुरलीधर काबरा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्था को शुभकामनाएं दीं।

ट्रस्टी संरक्षक कन्हैयालाल खटौड़, रामराय सेठिया एवं रामकुमार जागेटिया ने भी उपस्थित समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी तथा छात्रावास के संचालन एवं विस्तार में सहयोग का आह्वान किया।

समारोह में मंत्री कैलाश चंद्र दरगड़, कोषाध्यक्ष बृजमोहन सोमानी, संरक्षक सदस्य चांदमल सोमानी, कैलाश चंद्र काबरा, राधेश्याम चेचाणी, महावीर सोनी, इंद्रा झंवर, रेखा हिंगड़ सहित समाज के वरिष्ठजन के.जी. तोषनीवाल, प्रह्लाद सोनी, शंभू काबरा, बनवारी सोमानी, शांतिलाल काबरा, महावीर अजमेरा, राधेश्याम अजमेरा, भगवान बागड़ सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन विजय डाड ने किया। अंत में छात्रावास के वार्डन विनय माहेश्वरी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal