जन्मदिन पर एडवोकेट नारायण लाठी ने महाराष्ट्र महेश सेवा निधि को 61,000 का सहयोग दिया

जलगांव प्रतिनिधि मदन लाठी। जलगांव के एडवोकेट नारायण लाठी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रतिवर्ष सेवा कार्यों में सहयोग देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी श्री ओंकारनाथ मालपाणी महाराष्ट्र महेश सेवा निधि को 61,000 का चेक प्रदान किया। उनके इस सेवाभावी सहयोग से सेवा निधि के विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों को गति मिलेगी।

इस अवसर पर श्री ओंकारनाथ मालपाणी महाराष्ट्र महेश सेवा निधि एवं जलगांव जिला माहेश्वरी सभा की ओर से एडवोकेट नारायण लाठी का जन्मदिन के उपलक्ष्य में अभिनंदन किया गया तथा उनके निरंतर सेवाभावी योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में श्री ओंकारनाथ मालपाणी महाराष्ट्र महेश सेवा निधि के मानद मंत्री प्रा. संजय दहाड़ सर, मनीष झंवर, जलगांव जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष तेजस देपुरा, जिला सचिव अरुण लाहोटी, योगेश कलंत्री, विलास करवा, एडवोकेट राजेंद्र माहेश्वरी, विनय काबरा, विजय झंवर, सुनील बाहेती, डॉ. विश्वनाथ सोमाणी, विलास काबरा एवं अरविंद दहाड़ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने एडवोकेट नारायण लाठी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सेवाभावी सहयोग की सराहना की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal