महेश सेवा निधि को संगमनेर से मिला भरपूर सहयोग

महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष ब्रिजगोपाल तोष्णीवाल एवं प्रदेश कार्यालयीन मंत्री दत्तप्रसाद तोतला के प्रथम संगमनेर आगमन पर संगमनेर तालुका सभा की ओर से सत्कार समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महेश सेवा निधि को संगमनेर के दानदाताओं की ओर से कुल 1 लाख 75 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ब्रिजगोपाल तोषणीवाल ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के रूप में उनके चयन के लिए राज्यभर के मतदाताओं ने उन्हें भरपूर मतों का समर्थन दिया, जिसके लिए वे सभी मतदाताओं के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि संगमनेर का मालपाणी परिवार तथा यहां के दानदाता विधवा एवं निराधार महिलाओं की सेवा के लिए कार्यरत ओंकारनाथ मालपाणी महेश सेवा निधि को निरंतर सहयोग प्रदान करते रहे हैं।

उन्होंने बताया कि महेश सेवा निधि के माध्यम से विधवा एवं निराधार महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा इस सहयोग राशि में वृद्धि करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह सेवा कार्य राज्यभर के दानदाताओं एवं मालपाणी परिवार के आर्थिक सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रहा है।

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद अहिल्यानगर जिले की चार तहसीलों का दौरा करने के पश्चात वे संगमनेर पहुंचे। उनकी पहली संगमनेर यात्रा के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार एवं सतीश लाहोटी परिवार की ओर से 1 लाख रुपये, मनोजजी पोफळे की ओर से 50 हजार रुपये तथा महासभा सदस्य राहुल बाहेती की ओर से 25 हजार रुपये का दान महेश सेवा निधि को प्रदान किया गया। तोष्णीवाल ने सभी दानदाताओं एवं उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में 'बेटी ब्याहो, बहू पढ़ाओÓ अभियान तथा विवाह संबंधी समस्याओं के समाधान पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। साथ ही 10 से 25 वर्ष आयु वर्ग की युवतियों के लिए विशेष मार्गदर्शन शिविर आयोजित किए जाएंगे।

तोषणीवाल ने बताया कि प्रदेश सभा के अंतर्गत विभिन्न 30 समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि समितियों में कार्य करने वाले सदस्यों को प्रामाणिकता के साथ पूर्ण समय देकर तथा मतभेद एवं मनभेद भुलाकर समाजहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने समर्पित कार्यकर्ताओं से समितियों की जिम्मेदारियां स्वीकार कर समाज सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह में महेश सेवा निधि के कार्याध्यक्ष शामसुंदर तोष्णीवाल, सचिव प्रा. संजय दहाड, कोषाध्यक्ष राजगोपाल चांडक, विश्वस्त मनीष मूंदडा, मदनलाल मणियार, शांतीकिशोर मंत्री, बसंतकाका मणियार, अहिल्यानगर जिलाध्यक्ष श्रीकांत जाजू, संगमनेर तालुकाध्यक्ष संजय आर. मालपाणी, सचिव सुजित खटोड सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश कुमार बाहेती, जिला समाज कल्याण की विश्वस्त नंदा बाहेती, अहिल्यानगर जिला सभा के पूर्व अध्यक्ष अनिश मणियार, सचिव एवं पत्रकार अजय जाजू, वर्तमान कोषाध्यक्ष कुशावर्त कासट, पूर्व तालुकाध्यक्ष श्रीनिवास भंडारी, जुगलकिशोर बाहेती, युवा महेश के अध्यक्ष विनय तापडिया, अमित राठी, संदीप सोनी, प्रीतम मूंदडा, राजेश लाहोटी, प्रकाश कलंत्री, सचिन मणियार, जयप्रकाश भूतडा, हरीश चांडक, सुरज डागा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन महासभा सदस्य राहुल बाहेती ने किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal