भरतपुर में माहेश्वरी समाज ने ऋषि पंचमी पर मनाया रक्षाबंधन

माहेश्वरी समाज द्वारा रक्षाबंधन का पर्व परंपरानुसार ऋषि पंचमी के अवसर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने सप्त ऋषियों की विधिवत पूजा-अर्चना की और कथा का श्रवण कर व्रत रखा। व्रत के दौरान संवा के चावलों से निर्मित प्रसाद ग्रहण किया गया। इसके पश्चात महिलाओं ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

माहेश्वरी समाज भरतपुर के जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया कि माहेश्वरी समाज में रक्षाबंधन का पर्व भाद्रपद मास की तृतीया से प्रारंभ होकर ऋषि पंचमी के दिन पूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि ऋषि पंचमी के दिन देशभर में माहेश्वरी समाज द्वारा रक्षाबंधन पर्व मनाने की परंपरा है।

उन्होंने माहेश्वरी समाज की इस विशिष्ट परंपरा की जानकारी देते हुए बताया कि माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति महेश नवमी के दिन हुई थी। इसके पश्चात समाज की मातृशक्ति का मिलन माँ पार्वती द्वारा भादों मास की तीज के अवसर पर कराया गया, जिसे समाज में सातूड़ी तीज के रूप में मनाया जाता है। सातूड़ी तीज के बाद ऋषि पंचमी के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाने की परंपरा है।

जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने इस अवसर पर समस्त माहेश्वरी समाज को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने समाज के सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।


Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal