| माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी की प्रथम वार्षिक साधारण सभा संपन्न |
|
|
माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी के नवीन सत्र की प्रथम वार्षिक साधारण सभा १३/९/२६ को आसाम माहेश्वरी भवन में सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सभा का शुभारंभ सामूहिक महेश वंदना के साथ हुआ। बैठक में समाज की एकता एवं संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक गतिविधियों के विस्तार, जनगणना एवं टेलीफोन डायरेक्टरी के पुनर्निर्माण सहित विभिन्न सामाजिक एवं सांगठनिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समाजबंधुओं ने अनेक महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए। अध्यक्षीय संबोधन में सीताराम बिहानी ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति आपसी प्रेम, आत्मीयता, विश्वास और अपनत्व में निहित है। बदलते समय के साथ सामाजिक जीवन एवं पारिवारिक संस्कारों में भी अनेक परिवर्तन आए हैं। ऐसे समय में अपनी संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक मूल्यों और पारस्परिक आत्मीयता को बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत बनता है, जब समाज का प्रत्येक सदस्य आपसी सहयोग और सद्भाव की भावना के साथ आगे बढ़े। बिहानी ने माहेश्वरी सभा एवं आसाम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग को नवीन सत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि दोनों संस्थाओं के बीच बढ़ता जुड़ाव समाज की एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आसाम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट ने आसाम माहेश्वरी भवन के चौथे तल पर माहेश्वरी सभा एवं उसकी शाखा संस्थाओं के कार्यालय के लिए एक बड़ा कक्ष आवंटित किया है। इससे विभिन्न सामाजिक एवं सांगठनिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित रूप से संचालित करने में सुविधा मिलेगी तथा संस्थाओं के बीच समन्वय और बेहतर होगा। सभा में लंबे समय से लंबित जनगणना एवं टेलीफोन डायरेक्टरी के पुनर्निर्माण के महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस प्रकल्प के लिए रमेश कुमार चांडक को संयोजक तथा प्रभात चांडक को सह-संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के परिवारों एवं सदस्यों का अद्यतन एवं व्यवस्थित विवरण एकत्रित कर भविष्य के लिए उपयोगी सामाजिक डाटा तैयार किया जाएगा। सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने समाज के सभी परिवारों एवं सदस्यों से आग्रह किया कि वे जनगणना प्रपत्र में अपने परिवार एवं सदस्यों से संबंधित पूर्ण एवं सही विवरण भरकर निर्धारित समय में सभा कार्यालय में जमा कराएं। उन्होंने कहा कि समाज की आवश्यकताओं, सामाजिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के लिए अद्यतन डाटा अत्यंत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से इस महत्वपूर्ण प्रकल्प में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर टेलीफोन डायरेक्टरी एवं जनगणना कार्यक्रम के बैनर का विमोचन सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी एवं समाज के वयोवृद्ध सदस्य रामस्वरूप लखोटिया ने किया। प्रकल्प के संयोजक रमेश कुमार चांडक एवं सह-संयोजक प्रभात चांडक ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने समाज में आपसी मतभेदों को समाप्त कर प्रेम, भाईचारे एवं आत्मीयता के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी विश्वास एवं सहयोग का वातावरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं हैं, बल्कि समाज के बिखरे रिश्तों को जोडऩे, आपसी दूरियां मिटाने और रूठे हुए भाई-बंधुओं को पुन: साथ लाने का भी माध्यम हैं। उन्होंने समाजबंधुओं से सामाजिक एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक सोच के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आग्रह किया। सभा के दौरान मंत्री सुरेंद्र लाहोटी ने गत वार्षिक साधारण सभा की कार्यवाही का वाचन किया, जिसे सदस्यों ने पारित किया। इसके पश्चात उन्होंने वर्षभर में सभा द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं सांगठनिक गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने संस्था की गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं से भी सदस्यों को अवगत कराया। कोषाध्यक्ष रमेश कुमार तापडिय़ा ने संस्था का आय-व्यय का लेखा-जोखा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। सदस्यों ने प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं लेखे पर विचार-विमर्श किया। सभा के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं सांगठनिक विषयों पर सदस्यों ने अपने विचार एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उपस्थित समाजबंधुओं ने समाज की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए आपसी सहयोग एवं सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। सभा के दौरान अध्यक्षीय पुरस्कार के तहत कार्यकारिणी सदस्य मनोज सोमानी को वर्षभर की सक्रिय सहभागिता, अतुलनीय सेवा एवं सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने उन्हें फूलाम गमछा पहनाकर 'सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ताÓ पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने मनोज सोमानी की सक्रियता एवं सामाजिक कार्यों में उनके योगदान की सराहना की। सभा में समाज की वर्तमान आवश्यकताओं, संगठनात्मक गतिविधियों, आपसी समन्वय एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर सकारात्मक वातावरण में चर्चा हुई। सदस्यों ने सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक परिवारों को संगठन से जोडऩे की दिशा में निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। सभा के अंत में अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने उपस्थित सभी समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने का आग्रह किया। इसके पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। भोज के दौरान भी समाजबंधुओं ने स्नेहपूर्ण वातावरण में सामाजिक एवं सांगठनिक विषयों पर आपस में चर्चा की और समाज की एकजुटता एवं प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। प्रेस विज्ञप्ति सभा के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सोनी द्वारा दी गई। |
|
| 15 September 2026 |
| ऋषि पंचमी की एक और महत्ता |
|
| 15 September 2026 |
| भरतपुर में माहेश्वरी समाज ने ऋषि पंचमी पर मनाया रक्षाबंधन |
|
| 15 September 2026 |
| माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी की प्रथम वार्षिक साधारण सभा संपन्न |