| गुवाहाटी में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने मनाया रक्षा बंधन पर्व |
|
|
माहेश्वरी समाज के प्रमुख पारंपरिक पर्व ऋषि पंचमी के अवसर पर गुवाहाटी माहेश्वरी समाज में रक्षा बंधन पर्व श्रद्धा, स्नेह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। भाद्रपद शुक्ल पंचमी, जिसे ऋषि पंचमी के नाम से जाना जाता है, माहेश्वरी समाज में रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के स्नेह, पारिवारिक आत्मीयता एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने की परंपरा रही है। इसी परंपरा के तहत समाज की बहू-बेटियों में माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री सीताराम बिहानी को रक्षा सूत्र बांधने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही आठगांव स्थित श्री बिहानी के निज निवास पर समाज की बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस अवसर पर श्रीमती विनीता मूंधड़ा, अंकिता गट्टाणी, अस्मिता गट्टाणी, मोनिका मालपानी, काव्या मूंधड़ा, निधि तापडिय़ा, कविता चितलंगिया, नमिता पेड़ीवाल, आरती लोहिया एवं सीमा राठी सहित अनेक बहनों ने श्री सीताराम बिहानी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन के साथ-साथ माहेश्वरी समाज की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं एकजुटता की मंगलकामना की। रक्षा सूत्र बंधवाते हुए श्री सीताराम बिहानी ने सभी बहनों के प्रति स्नेह एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की ऐसी पारंपरिक परंपराएं आपसी प्रेम, भाईचारे और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोडऩे का कार्य करती हैं। रक्षा सूत्र बांधने के पश्चात सभी बहनों ने सामूहिक रूप से अल्पाहार ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में श्री बिहानी की ओर से सभी बहनों को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए गए और उन्हें विदाई दी गई। ऋषि पंचमी के अवसर पर आयोजित यह आयोजन माहेश्वरी समाज की समृद्ध परंपरा, पारिवारिक आत्मीयता, बहन-भाई के स्नेह तथा सामाजिक एकजुटता की सुंदर झलक प्रस्तुत कर गया। |
|
| 15 September 2026 |
| ऋषि पंचमी की एक और महत्ता |
|
| 15 September 2026 |
| भरतपुर में माहेश्वरी समाज ने ऋषि पंचमी पर मनाया रक्षाबंधन |
|
| 15 September 2026 |
| माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी की प्रथम वार्षिक साधारण सभा संपन्न |