माहेश्वरी महिला समिति, गुवाहाटी ने धूमधाम से मनाया नंदोत्सव

माहेश्वरी महिला समिति, गुवाहाटी (अंतर्गत माहेश्वरी सभा) द्वारा माहेश्वरी भवन में बाल गोपाल का नंदोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की बहनों द्वारा महेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात सोनाली बिड़ला ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की सुरमयी धारा में उपस्थित सभी बहनें भक्ति भाव से सराबोर हो गईं। कार्यक्रम का संयोजन संयोजिका पूजा (रिंकू) काबरा एवं मीनाक्षी मिमानी ने किया। समिति अध्यक्ष श्रीमती वंदना बिहानी ने सभी का स्वागत करते हुए श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण अनोखी प्रतियोगिता 'मैं कृष्ण की दीवानी हूँÓ रही, जिसमें आठ जोडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने श्रीकृष्ण एवं कृष्ण-भक्ति से जुड़े मनमोहक रूपों में सुंदर प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में रुचि सोमानी, विदिशा सोमानी एवं मोहक सोमानी ने प्रथम, प्रीति माहेश्वरी, हर्षिका माहेश्वरी एवं प्रियांस माहेश्वरी ने द्वितीय तथा विनीता मूंदड़ा एवं रीता डागा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में 'मटकी सजाओ प्रतियोगिताÓ भी आयोजित की गई, जिसमें नौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें प्रियंका काबरा ने प्रथम तथा प्रीति माहेश्वरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती संगीता पोद्दार एवं श्रीमती रश्मि रोशन कांकानी रहीं, जिन्होंने निष्पक्षता एवं सुंदर ढंग से निर्णय दिया।

समिति की बहनों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का रंग भर दिया। इसके बाद श्रीकृष्ण-वासुदेव की आकर्षक झांकी सजाई गई। 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल कीÓ के जयघोष से माहेश्वरी भवन का वातावरण कृष्णमय हो गया और उपस्थित सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम में समिति सचिव श्रीमती निगम तापडिय़ा, निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती वर्षा सोमानी, पूर्व पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सीता झंवर तथा पूर्वोत्तर महिला संगठन की सचिव श्रीमती तृप्ति बिहानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समापन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया। लड्डू गोपाल की मनमोहक झांकी एवं भव्य आरती ने सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात उपस्थित बहनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। नंदोत्सव में समाज की बहनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। विशेष आकर्षण यह रहा कि अनेक बहनें लड्डू गोपाल के साथ यशोदा मैया के मनमोहक रूप में सजकर पहुंचीं, जिससे माहेश्वरी भवन में गोकुल धाम जैसा सुंदर एवं भक्तिमय वातावरण साकार हो उठा।

जनसंपर्क अधिकारी रिंकू काबरा ने बताया कि समाज की बहनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता और सामूहिक प्रयासों से नंदोत्सव अत्यंत भव्य एवं यादगार बन गया। उपस्थित सभी बहनों ने भक्तिमय आयोजन की सराहना करते हुए इसे आनंद और उत्साह से भरपूर बताया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal