|
सरदारशहर कपड़ा व्यापार संघ का वार्षिक चुनाव बाणिदा बास स्थित पंचायती भवन में आयोजित हुआ। चुनाव के दौरान कपड़ा व्यापारियों ने सर्वसम्मति से सेवाभावी एवं प्रखर वक्ता श्री प्रदीप मीमानी को संघ के मंत्री पद के लिए चुना। मंत्री पद पर चयनित होने के बाद श्री प्रदीप मीमानी ने कपड़ा व्यापार संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों एवं संघ की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। श्री प्रदीप मीमानी के मंत्री पद पर चयनित होने पर सरदारशहर माहेश्वरी समाज व माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
|