| पवन राठी बीकानेर को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 |
|
|
मानव जन जागृति संस्थान की ओर से चौमूं-भोजलावा पुलिया, जयपुर-सीकर हाईवे स्थित कोजी इन होटल में द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रदेश के चयनित 50 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि प्रकाश मेहरड़ा एवं पूर्व डी.पी.जी., राजस्थान पुलिस ने की, जबकि मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबीर कुमार गुप्ता रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईजी जी.सी. राय, प्रमुख उद्यमी, लेखिका एवं समाजसेविका डॉ. सुनीता, डीवाईएसपी सोन चंद लाडना, मुख्य सलाहकार डॉ. रंजीत मेहरानिया तथा जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीना सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। माहेश्वरी समाज श्री प्रीति क्लब के पूर्व अध्यक्ष नारायण दास दमानी ने बताया कि सम्मान के लिए शिक्षकों का चयन बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम के साथ-साथ उनके सामाजिक, धार्मिक एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी उल्लेखनीय योगदान के आधार पर किया गया। समारोह में सम्मानित 50 शिक्षकों में माहेश्वरी समाज के एकमात्र शिक्षक पवन कुमार राठी का चयन होना समाज के लिए गौरव का विषय है। राठी को निजी शिक्षण संस्थान विवेक बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विगत 32 वर्षों से निरंतर अध्यापन कार्य करने, विद्यार्थियों के उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम तथा सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप पवन कुमार राठी को शॉल, साफा, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। माहेश्वरी समाज श्री प्रीति क्लब के संरक्षक घनश्याम कल्याणी ने राठी को बधाई देते हुए कहा कि उनका सम्मान समाज के लिए गौरव की बात है तथा उनकी 32 वर्षों की निरंतर शिक्षण सेवा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करने पर माहेश्वरी समाज की ओर से चांद रतन राठी, मनोज राठी, नरेंद्र राठी, आनंद बजाज, नारायण दास दमानी, घनश्याम कल्याणी, रामकुमार मूंधड़ा, अंकित बिनानी, महेश दमानी, अनिल सोनी झूमरसा, दीपक बिनानी, विनोद झंवर, जितेंद्र डागा, आज्ञाराम पेड़ीवाल, हेमंत पेड़ीवाल सहित जय किशन स्वामी, बजरंग लाल स्वामी एवं मोहर सिंह सलावद ने फोन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
|
|
| 09 September 2026 |
| प्रदीप मीमानी बने सरदारशहर कपड़ा व्यापार संघ के मंत्री |
|
| 09 September 2026 |
| पंचांग और राशिफल |
|
| 08 September 2026 |
| पवन राठी बीकानेर को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 |