| प्रेम नगर माहेश्वरी महिला मंडल में दही-हांडी उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न |
|
|
प्रेम नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं दही-हांडी उत्सव हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए अंताक्षरी, हाउजी सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। अंताक्षरी प्रतियोगिता में पाँच समूहों—आस्था, भक्ति, श्रद्धा, समर्पण एवं आराध्या—ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आस्था ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रथम पुरस्कार हासिल किया। वहीं अन्य चारों समूहों के सभी प्रतिभागियों को भी उनके उत्साहपूर्ण सहभाग के लिए चॉकलेट एवं पेन देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में अर्चना जाखेटे की ओर से सरप्राइज गिफ्ट्स तथा स्नेहा कासट की ओर से हाउजी के पुरस्कारों की व्यवस्था की गई। प्रीती कासट एवं सुनीता करनानी की ओर से प्रसादी की व्यवस्था की गई। वहीं स्वाति लढ्ढा की ओर से ठंडे शरबत की सुंदर व्यवस्था की गई, जिसका सभी सदस्यों ने आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित प्रसादी, दहीकाला एवं पंजेरी का वितरण भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मंडल की सभी सदस्यों का अभूतपूर्व सहयोग रहा। भक्ति, मनोरंजन, खेल और आपसी प्रेम से सजे इस आयोजन ने सभी सदस्यों को आनंदित कर दिया। महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता से कार्यक्रम की रौनक देखते ही बनी और यह आयोजन सभी के लिए सुखद एवं यादगार बन गया। |
|
| 09 September 2026 |
| प्रदीप मीमानी बने सरदारशहर कपड़ा व्यापार संघ के मंत्री |
|
| 09 September 2026 |
| पंचांग और राशिफल |
|
| 08 September 2026 |
| पवन राठी बीकानेर को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 |