लगातार 41वें वर्ष रामदेव यात्रियों की सेवा करेगा माहेश्वरी सेवा समिति
बीकानेर। माहेश्वरी सेवा समिति, बीकानेर द्वारा बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए पैदल जाने वाले यात्रियों की सेवा के लिए लगातार 41वें वर्ष सात दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। समिति कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीनारायण बिहानी ने बताया कि यह शिविर बीकानेर से करीब 80 किलोमीटर दूर नया गांव के पास स्थित चमत्कारी रामदेव जी मंदिर के निकट 9 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक लगाया जाएगा।
बिहानी ने बताया कि शिविर में पैदल यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। यात्रियों के लिए चाय, कॉफी, ठंडी छाछ एवं नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही सुबह से देर रात्रि तक भोजन की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी।
समिति सदस्य नारायण डागा ने बताया कि शिविर में यात्रियों के लिए मेडिकल सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड की स्टॉल्स भी लगाई जाएंगी, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें।
समिति सदस्य दाऊ कोठारी एवं मोहित करनाणी ने बताया कि शिविर की शुरुआत के अवसर पर 9 सितंबर को सुबह 9 बजे जस्सूसर गेट के बाहर स्थित श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के पास बाबा रामदेव जी की पूजा-अर्चना एवं ज्योत की जाएगी। इसके पश्चात समिति से जुड़े सदस्य सेवा शिविर के लिए रवाना होंगे।
समिति के मीडिया प्रभारी पवन कुमार राठी ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में समिति के सदस्य उमाशंकर राठी, मोहित करनाणी, लक्ष्मीनारायण बिहानी, नारायण डागा, नारायण मिमानी, राम चांडक, बजरंग कोठारी, आनंद चांडक, दुर्गादास राठी, हरि भगवान चौधरी, कमल राठी, मोहित राठी, दाऊ कोठारी, मनीष बिहानी, दीपक बिहानी, रमेश चांडक, प्रकाश दमानी, मुन्ना बिहानी, विजय भट्टड़, गोपी स्वामी, दुलीचंद स्वामी एवं प्रेम कोठारी सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सेवाएं देंगे।
समिति की ओर से बताया गया कि शिविर में अन्य कार्यकर्ताओं का भी सहयोग रहेगा। समिति का उद्देश्य बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर सेवा एवं सहयोग प्रदान करना है।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal