बदलाव का संकल्प - अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा चुनाव में 2014 लोकसभा चुनाव जैसी ऐतिहासिक बयार...- संजीव चाण्डक
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के 31वें सत्र के चुनाव आज ठीक उसी ऐतिहासिक मोड़ पर खड़े हैं, जैसे 2014 में देश के लोकसभा चुनाव थे। उस वक्त देश में व्याप्त अनियमितताओं, विसंगतियों और व्यवस्थागत कमियों के बीच सत्ता परिवर्तन की एक प्रचंड लहर चली थी, और गुजरात से आए एक मजबूत नेतृत्व ने पुराने ढर्रे को बड़ी शिकस्त दी थी। ठीक उसी तरह, महासभा के इस सामाजिक चुनावी महाकुंभ में भी इस बार गुजरात की पावन धरा से ही एक अत्यंत गरिमामयी, कर्मठ और भामाशाह व्यक्तित्व श्री त्रिभुवन काबरा जी का नाम सामने आया है। वे महासभा में व्याप्त विसंगतियों और संकीर्णताओं को जड़ से समाप्त करने का 'बदलाव संकल्प' लेकर चुनावी समर में उतरे हैं। देश के कोने-कोने में फैले जागरूक, प्रबुद्ध और परिपक्व माहेश्वरी समाज प्रतिनिधि आज उन्हें नेतृत्व सौंपने के लिए पूरी तरह आतुर हैं।
आगामी 20 सितंबर को होने वाले इस चुनाव में भारी से भारी मतदान करें। 'सेवा पथ कर सेवा पथिक पैनल' के सभी राष्ट्रीय एवं आंचलिक प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजयी बनाकर समाज के नव-निर्माण में अपनी आहुति दें।
सनद रहे, यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं है, बल्कि यह चुनाव समाज को एक चमत्कारी विज़न देने, युवाओं के असीम उत्साह को पंख लगाने और विसंगतियों को सदैव के लिए समाप्त करने का ऐतिहासिक शंखनाद है।

संजीव चाण्डक, वाराणसी

मो. 9696965655

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal