शिव भक्ति में लीन 'शिव परिवार' गोहाटी, 16 वर्षों से गूंज रहा ऊँ नम: शिवाय का संकीर्तन

सरदारशहर की पावन धरा से प्रेरणा लेकर मां कामाख्या देवी की नगरी गोहाटी, असम में भगवान महेश की भक्ति की अलख जगाने का कार्य पिछले 16 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। सरदारशहर निवासी प्रेमरतन लखोटिया, संयोजक एवं अध्यक्ष 'शिव परिवार गोहाटी', अपने तन-मन-धन और समर्पित वाणी से सावन माह में भगवान शिव के 'ऊँ नम: शिवाय' संकीर्तन का आयोजन कर रहे हैं। श्रावण माह के अतिरिक्त वर्षभर प्रत्येक रविवार को भी गोहाटी सहित असम के विभिन्न स्थानों पर शिव संकीर्तन, अभिषेक एवं भजन-संध्या के आयोजन किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महेश की भक्ति से जुड़ रहे हैं।

16वें वर्ष के कीर्तन समापन अवसर पर शिव परिवार के सदस्यों ने प्रेमरतन लखोटिया का विशेष सम्मान किया। इस अवसर पर सदस्यों ने उनके 16 वर्षों के निरंतर सेवा, समर्पण और शिव भक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया।

गोहाटी के शिव परिवार में आपसी अभिवादन में 'राम-राम' की जगह 'जय भोले' के मधुर स्वर सुनाई देते हैं। यह परिवर्तन भगवान महेश के प्रति सदस्यों की गहरी आस्था और भक्ति का प्रतीक बन गया है। वर्तमान में गोहाटी में शिव परिवार के 250 से अधिक सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

प्रेमरतन लखोटिया के नेतृत्व में शिव परिवार की टीम द्वारा पिछले 16 वर्षों में लगभग हर घर तक पहुंचकर शिव कीर्तन, अभिषेक एवं भजन संध्या जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन आयोजनों ने समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शिव परिवार के सदस्यों का मानना है कि भगवान महेश की भक्ति और सेवा का यह अवसर सभी को सौभाग्य से प्राप्त हुआ है। 'ऊँ नम: शिवायÓ के संकीर्तन के माध्यम से घर-घर तक शिव भक्ति पहुंचाने का यह अभियान आज गोहाटी और असम में श्रद्धा, समर्पण एवं सामाजिक एकता की प्रेरणादायी मिसाल बन गया है

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal