| MIIMS शिलान्यास समारोह में समाजसेवा, शिक्षा और साहित्य का सुंदर समन्वय |
|
|
श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर एवं ECMS के तत्वावधान में Medical Institute of Medical Sciences & Research Center (MIIMS) के शिलान्यास का भव्य समारोह बिरला ऑडिटोरियम में समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। चिकित्सा एवं जनसेवा के क्षेत्र में यह प्रकल्प समाज की सेवाभावी प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष एवं जननायक श्री ओम जी बिरला तथा प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्री सीमेंट के डायरेक्टर श्री हरिमोहन जी बांगड़ की मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर दोनों विशिष्ट अतिथियों के अभिनंदन के लिए श्री माहेश्वरी समाज जयपुर पत्रिका की संपादिका मधु भूतड़ा ‘अक्षरा’ ने स्वरचित साहित्यिक शब्दों से अभिनंदन-पत्र तैयार किया। श्री हरिमोहन जी बांगड़ को यह अभिनंदन-पत्र जयपुर माहेश्वरी पत्रिका की टीम द्वारा तथा श्री ओम जी बिरला को समाज के पदाधिकारियों द्वारा सादर भेंट किया गया। अभिनंदन-पत्र में दोनों विभूतियों के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को साहित्यिक अभिव्यक्ति के माध्यम से रेखांकित किया गया। इस अवसर पर मधु भूतड़ा ‘अक्षरा’ की मौलिक काव्य-कृति ‘एक पहल’ भी श्री ओम जी बिरला एवं श्री हरिमोहन जी बांगड़ को भेंट की गई। दोनों विशिष्ट अतिथियों के साथ आत्मीय संवाद का अवसर भी प्राप्त हुआ। श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर के अध्यक्ष श्री उमेश जी सोनी ने मंच से मधु भूतड़ा ‘अक्षरा’ का परिचय श्री ओम जी बिरला से समाज पत्रिका की संपादिका के रूप में कराया। अध्यक्ष की इस सहज एवं आत्मीय पहल ने समारोह के साहित्यिक पक्ष को विशेष गरिमा प्रदान की। अभिनंदन-पत्र के लिए विश्वास एवं अवसर प्रदान करने हेतु समाज के महामंत्री श्री रोहित जी परवाल के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। उनके विश्वास ने साहित्यिक अभिव्यक्ति को समाज के इस महत्वपूर्ण आयोजन से जोड़ने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में समाजसेवा, शिक्षा और साहित्य का यह सुंदर संगम समारोह के आकर्षण का विशेष केंद्र रहा। श्री ओम जी बिरला के आधिकारिक सोशल मीडिया फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पेज पर प्रकाशित कार्यक्रम संबंधी वीडियो में भी इस प्रसंग को स्थान मिला। मधु भूतड़ा ‘अक्षरा’ के लिए यह उनकी दीर्घ साहित्यिक यात्रा का सुखद, गौरवपूर्ण एवं स्मरणीय प्रसंग बन गया।
|
|
| 27 August 2026 |
| शिव भक्ति में लीन 'शिव परिवार' गोहाटी, 16 वर्षों से गूंज रहा ऊँ नम: शिवाय का संकीर्तन |