|
चेन्नई निवासी श्री भगवान दास-श्रीमती मंजू देवी मूंदड़ा की पौत्री व श्री भरत-श्रीमती पूजा मूंदड़ा की प्रतिभाशाली सुपुत्री गुनिका मूंदड़ा ने अपनी असाधारण प्रतिभा और मेहनत के दम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना तथा माहेश्वरी समाज का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया है। गुनिका मूंदड़ा ने हुला हूपिंग करते हुए सबसे तेज 4×400 मीटर रिले रेस पूरी करने का अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किया है। गुनिका की इस उपलब्धि को उनकी प्रतिभा, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प का परिणाम माना जा रहा है। इतनी कम उम्र में विश्वस्तरीय रिकॉर्ड अपने नाम करना निश्चित रूप से समाज की अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। गुनिका की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
|