सावन के अंतिम सोमवार को हुआ सहस्त्र घट अभिषेक

सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर श्री माहेश्वरी समाज संस्थान, ओसियां के भवन स्थित शिव मंदिर में भव्य सहस्त्र घट अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। फलोदी के विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम के यजमान अशोक जी राठी (भालू वाले) रहे। अभिषेक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से श्री माहेश्वरी समाज, ओसियां सहित पूरे ओसियां गांव की सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम के पश्चात भगवान शिव की आरती की गई।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री भंवरलाल सोनी, सचिव जे.पी. सोनी, कोषाध्यक्ष मुरलीधर चांडक, उपाध्यक्ष अशोक राठी, सहसचिव जुगल कालानी, सेवाराम सोनी, भगवानदास राठी, बद्रीनारायण गिलड़ा, जयकिशन सोनी, सुनील लाहोटी, रामनारायण चांडक, श्याम गिलड़ा, कमल सोनी (मेंहोजी) तथा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नंदकिशोर चांडक सहित समाज के अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित रहे। आरती के पश्चात शाम को करीब 450 समाजबंधुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया। आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal