AMYS बिजऩेस कनेक्ट की पहली बिजऩेस नेटवर्किंग मीट 'व्यापार 2026' सफल

अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन (AMYS) के AMYS Business Connect द्वारा प्रथम बिजऩेस नेटवर्किंग मीट 'व्यापार 2026' का आयोजन 23 अगस्त 2026 को होटल नोवोटेल, अहमदाबाद में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक व्यवसायियों, उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 'व्यापार 2026' का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यवसायियों को एक साझा मंच प्रदान कर नए व्यावसायिक संबंध विकसित करना, बिजऩेस रेफरल साझा करना तथा व्यापार विस्तार की संभावनाओं को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने आपसी परिचय एवं संवाद के माध्यम से नए संपर्क स्थापित किए और विभिन्न व्यावसायिक अवसरों एवं सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की।

कार्यक्रम के प्रायोजकों में विकास मुंद्रा - मैजेंटा कनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, हितेश सोमानी - आपका इन्वेस्टमेंट्स एवं वेदांत पुगालिया - एलीट इन्फ्राकॉन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं एंकरिंग सोनू झावर ने की। प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया ने 'व्यापार 2026' को सफल और प्रभावशाली आयोजन बना दिया। आयोजन की सफलता में आदित्य सोमानी (अध्यक्ष), जय सोमानी (सचिव), बसंत माहेश्वरी, उपेन बिरला, चित्रांग बिहानी, धनेश झाखोटिया, मनीषा धूत, आशीष माहेश्वरी सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम ने AMYS Business Connect के माध्यम से भविष्य में व्यवसायियों के बीच नेटवर्किंग, सहयोग और व्यापारिक विकास के लिए एक मजबूत मंच की शुरुआत की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal