| वाराणसी श्रावण में माहेश्वरी क्लब ने किया शूलटंकेश्वर महादेव का जलाभिषेक |
|
|
सावन के पावन महीने में माहेश्वरी क्लब, वाराणसी द्वारा 23 अगस्त 2026 को शूलटंकेश्वर महादेव के दर्शन एवं पूजन का भक्तिमय आयोजन किया गया। क्लब के 30 से अधिक साथियों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। सभी सदस्यों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से बाबा शूलटंकेश्वर महादेव का जल एवं दुग्धाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। अभिषेक के पश्चात बाबा का दिव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान महेश वंदना एवं भक्ति गीतों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो उठा। दर्शन एवं पूजन के दौरान सभी सदस्यों ने भगवान शिव से समाज, परिवार एवं सभी के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। इस आयोजन के प्रेरणास्रोत राकेश दरक के सुझाव से आयोजित यह यात्रा सभी साथियों के लिए एक भव्य, आनंददायक एवं यादगार भक्तिमय अनुभव बन गई। कार्यक्रम के दौरान मनीष दुजारी ने रिसॉर्ट एवं स्वादिष्ट नाश्ते की बेहतरीन व्यवस्था की, जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा एवं संचालन की जिम्मेदारी कार्यक्रम निर्देशक दीपक जाजू एवं सिद्धार्थ मारू ने संभाली। दोनों ने पूरे आयोजन की योजनाबद्ध तैयारी कर सभी सदस्यों को एक टीम की तरह साथ लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं शुभम साबू ने शानदार व्यवस्थाओं के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। दर्शन के दौरान शुभम पेड़ीवाल ने अपनी मधुर भजन प्रस्तुति से वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। उनकी भजन प्रस्तुति ने सभी उपस्थित सदस्यों को भाव-विभोर कर दिया। दर्शन एवं पूजन के पश्चात सभी साथियों ने साथ बैठकर अल्पाहार का आनंद लिया और आपसी स्नेह एवं सौहार्द के साथ इस आध्यात्मिक यात्रा को यादगार बनाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष बालकिशन असावा एवं मंत्री पीयूष लखानी ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामूहिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने के साथ-साथ सदस्यों को एक परिवार की तरह जोडऩे का कार्य करते हैं। शूलटंकेश्वर महादेव के पावन दर्शन, अभिषेक, भजन एवं सामूहिक सहभागिता से सम्पन्न यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए श्रद्धा, भक्ति और आत्मीयता से भरा अविस्मरणीय अवसर रहा। |
|
| 24 August 2026 |
| पी.वी. सिंधु - सौ संगीता लाहोटी, पुणे |