केसर कुंज कुटिया में परम पूज्य श्री बजरंग दास जी महाराज का भव्य स्वागत

अहमदाबाद स्थित केसर कुंज कुटिया में अनंत विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर, श्री बालाजी सेवा धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री बजरंग दास जी महाराज का पावन आगमन हुआ। इस अवसर पर श्री गोपाल तापडिय़ा परिवार द्वारा महाराज श्री का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भव्य और शानदार स्वागत किया गया। महाराज श्री के आगमन पर तापडिय़ा परिवार के सदस्यों ने उनकी अगवानी करते हुए विधिवत आरती उतारी एवं पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। महाराज श्री के पावन सानिध्य से केसर कुंज कुटिया का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।

स्वागत समारोह के पश्चात आयोजित विशेष सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम में महाराज श्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति, सदाचार, सेवा, संस्कार एवं मानव कल्याण के विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उनकी ज्ञानमयी एवं प्रेरणादायी वाणी का उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक श्रवण किया और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। महाराज श्री के भजनों एवं अमृतमयी वाणी से पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर सत्संग का आनंद लिया और महाराज श्री के दिव्य विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री गोपाल तापडिय़ा एवं समस्त तापडिय़ा परिवार ने महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। महाराज श्री के पावन आगमन से तापडिय़ा परिवार सहित उपस्थित सभी श्रद्धालु स्वयं को धन्य एवं कृतार्थ अनुभव कर रहे थे। यह आध्यात्मिक आयोजन सभी के लिए श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण एक अविस्मरणीय अवसर बन गया।  

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal