| स्वर्ण जयंती वर्ष का शुभारंभ शिवाभिषेक से |
|
|
बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर 22 अगस्त को दम्माणी हैरिटेज में भव्य शिवाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के विधिवत पूजन एवं दुग्धाभिषेक के साथ हुआ। समिति की बहनों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर समिति के स्वर्ण जयंती वर्ष के मंगलमय, सफल एवं गौरवपूर्ण होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर लहरिया परिधानों में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय बना रहा। कार्यक्रम में किरण झंवर, अंजलि झंवर, सरला लोहिया, रेखा लोहिया, अनुभा बागड़ी, निशा झंवर, कंचन राठी, विभा बिहाणी, मंजू दम्माणी, अंजु लोहिया एवं चन्द्रकला कोठारी सहित समिति की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। शिवाभिषेक का यह आयोजन समिति के स्वर्ण जयंती वर्ष की एक यादगार एवं मंगलमय शुरुआत बन गया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई कि उनकी कृपा से बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति सेवा, संस्कार एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते हुए नई ऊंचाइयां प्राप्त करे। |
|
| 24 August 2026 |
| पी.वी. सिंधु - सौ संगीता लाहोटी, पुणे |