महिला मंडल जगदलपुर ने कराया ऊँ नम: शिवाय जाप

माहेश्वरी भवन, जगदलपुर में माहेश्वरी महिला मंडल की टीम द्वारा श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक भाव से सामूहिक 'ऊँ नम: शिवायÓ जाप का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान माहेश्वरी भवन का वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से 'ऊँ नम: शिवायÓ का जाप करते हुए भगवान शिव की आराधना की तथा परिवार एवं समाज में सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। सामूहिक जाप के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम का संयोजन माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रवीणा राठी एवं सचिव श्रीमती प्रीति राठी के मार्गदर्शन में किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में महिला मंडल की सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सक्रिय सहभागिता एवं व्यवस्थाओं के कारण कार्यक्रम श्रद्धा और सुव्यवस्था के साथ सम्पन्न हुआ। उपस्थित समाजजनों ने महिला मंडल द्वारा किए गए इस धार्मिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को आध्यात्मिक रूप से जोडऩे के साथ-साथ आपसी एकता और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं।

महिला मंडल की ओर से बताया गया कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में एकता, भक्ति, संस्कार और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना है। सामूहिक जाप के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना के साथ आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ।

कार्यक्रम का समापन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हुआ। आयोजन में सहभागिता करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं समाजजनों का महिला मंडल की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal