आगरा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के त्रैवार्षिक चुनाव सम्पन्न

डॉ. एम.पी.एस. स्कूल, आगरा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-2029 के त्रैवार्षिक चुनाव अत्यंत गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुए। प्रदेश मुख्य चुनाव अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार डागा (आगरा) एवं सहायक चुनाव अधिकारी श्री अजय माहेश्वरी (मोदीनगर) के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

निर्वाचन में श्री सुभाष चन्द्र बाहेती, बिल्सी (बदायूं) को प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री मनोज कुमार दुजारी (आगरा) को प्रदेश मन्त्री निर्वाचित किया गया। वहीं श्री प्रमोद चन्द केला (मेरठ) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री मुकेश माहेश्वरी (कांठ, मुरादाबाद) को कोषाध्यक्ष तथा श्री शिव कुमार माहेश्वरी (अमरोहा) को संगठन मन्त्री निर्वाचित किया गया।

उपाध्यक्ष पद पर वर्गवार वर्ग 'क' से श्री नरेन्द्र माहेश्वरी, वर्ग 'ख' से श्री रमेश भट्टड़ तथा वर्ग 'ग' से श्री हरिवंश शरण झंवर निर्वाचित हुए। संयुक्त मन्त्री पद पर वर्ग 'क' से श्री हरिओम माहेश्वरी, वर्ग 'ख' से श्री अनिल चाण्डक तथा वर्ग 'ग' से सीए मनोज माहेश्वरी (बरेली) निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य सीए ओमप्रकाश पसारी (फरीदाबाद) एवं सीए संजीव माहेश्वरी (सारडा), आगरा ने पर्यवेक्षक के रूप में निर्वाचन कार्य का निरीक्षण किया। जिला माहेश्वरी सभा आगरा के अध्यक्ष श्री संजय काहाल्या एवं मन्त्री श्री श्याम माहेश्वरी (भूतड़ा) के नेतृत्व में टीम ने निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से सम्पन्न कराया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के विभिन्न शहरों—मोदीनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, धामपुर, मुरादाबाद, बदायूं-बिल्सी, कासगंज, मथुरा, सिकंदराराऊ, अलीगढ़, हाथरस, सहसवान सहित अन्य स्थानों से आए प्रतिनिधियों ने प्रदेश सभा के पदाधिकारियों के चुनाव में मतदान किया।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय उपसभापति श्री विनोद माहेश्वरी (मोदीनगर) तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री कमलेन्द्र माहेश्वरी (मुजफ्फरनगर) भी उपस्थित रहे।

निर्वाचन के दौरान पंजीयन व्यवस्था की जिम्मेदारी आगरा माहेश्वरी समाज की श्रीमती उर्मिला भूतड़ा, श्रीमती मनीषा काहाल्या, श्रीमती रजनी डागा, श्रीमती अरुणा मोलासरिया, श्रीमती नेहा डागा एवं श्रीमती दीपिका दुजारी ने संभाली। उन्होंने पंजीयन एवं प्रतिनिधियों के स्वागत सहित अन्य व्यवस्थाओं को अत्यंत व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया।

निर्वाचन कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला माहेश्वरी सभा आगरा के श्री संजय काहाल्या, श्री श्यामसुन्दर माहेश्वरी (भूतड़ा), श्री विकास मोलासरिया, श्री अनुज टावरी, श्री पवन भुराडिय़ा, श्री अजय सांवल, श्री महेन्द्र भुराडिय़ा, श्री पवन गुप्ता, श्री दीपक गांधी, श्री प्रियांक माहेश्वरी, श्री अशोक चाण्डक, श्री चन्द्रमोहन चाण्डक, श्री योगेश जाजू, श्री देवेन्द्र माहेश्वरी (बोदला) एवं श्री विशाल दुजारी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्र्रम के अंत में स्क्वाड्रन लीडर श्री ए.के. सिंह एवं स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती राखी जैन ने सभी अतिथियों, प्रतिनिधियों एवं समाजजनों का स्वागत किया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। यह जानकारी प्रदेश मन्त्री श्री मनोज कुमार दुजारी द्वारा प्रेषित की गई।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal