प्रेम नगर माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज सिंजारा

प्रेम नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा 'तीज सिंजारा' कार्यक्रम मंगला भदादे के निवास पर हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 1 जून से 31 अगस्त के मध्य जन्मदिन वाले सदस्यों का विशेष रूप से जन्मदिन मनाया गया। सभी जन्मदिन सदस्यों को राम नाम की नोटबुक एवं पेन उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। उपस्थित सखियों ने तालियाँ बजाकर एवं जन्मदिन गीत गाकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण हरी-भरी ग्रीन थीम रही। इसी थीम पर 'ग्रीन तीज क्वीन' प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका सोमानी ने प्राप्त कर ग्रीन तीज क्वीन का ताज अपने नाम किया, जबकि द्वितीय स्थान रुपाली लाठी को मिला।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और अनेक आकर्षक पुरस्कार जीते। सुंदर नृत्य, सावन के मधुर गीत, झूले, मनोरंजक खेल, स्वादिष्ट व्यंजन और आपसी मेल-मिलाप ने आयोजन को यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम में हँसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

इस सफल आयोजन में कल्पना देपुरा, पूजा मालू, कीर्ति माहेश्वरी, प्रियंका लाठी, मंगला भदादे, स्मिता मुंगड़, शोभा कारणानी, नूपुर कारणानी, मोना काबरा, साधना झंवर, ज्योति दहाड़, आशा जावर, जागृति झंवर, जया जाजू एवं माला बसेर का विशेष सहयोग रहा। मंडल ने सभी प्रोजेक्ट सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष स्वाती लड्ढा एवं सचिव मंगला आगीवाल का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal