| आदर्श बसेर सूरत की मुख्यमंत्री कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर पद पर नियुक्ति |
|
|
सूरत निवासी श्रीमती अंजना - राजेंद्र बसेर के सुपुत्र आदर्श बसेर GAS (Gujrat Administrative Services) को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पित सेवाओं के फलस्वरूप गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय, गांधीनगर में डिप्टी डायरेक्टर के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वे जामनगर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे थे। आदर्श बसेर की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, प्रतिभा, प्रशासनिक दक्षता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रमाण है। मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण दायित्व मिलना उनके माता-पिता, परिवार एवं समाज के लिए गौरव का विषय है। श्री आदर्श बसेर शुरू से Mission IAS 100 से जुड़े हुए हैं। Team Mission IAS 100 सहित समाजबंधुओं ने आदर्श बसेर को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री आदर्श अपनी सेवाओं के माध्यम से समाज एवं प्रदेश का नाम निरंतर गौरवान्वित करते रहेंगे। |