| माहेश्वरी समाज वाराणसी ने माहेश्वरी भवन में मनाया स्वतंत्रता दिवस |
|
|
माहेश्वरी समाज वाराणसी की ओर से 15 अगस्त 2026 को महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह में माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष दीपक दुजारी ने सुमधुर देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर गोपाल दमानी, आशीष सोनी, शुभम पेड़ीवाल एवं राकेश दरक ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों में जोश और उत्साह भर दिया। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएं प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में माहेश्वरी परिषद के मंत्री राकेश कचोलिया, माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष बालकिशन असावा, मंत्री पीयूष लखानी, कोषाध्यक्ष शुभम साबू, माहेश्वरी कला-संस्कृति मंत्री राधिका डागा, सांस्कृतिक मंत्री वत्सल दुजारी एवं केशव करवा सहित समाज के वरिष्ठजनों मांगीलाल जी, शंकरलाल जी, श्रीराम जी, किशोर जी तथा अनेक गणमान्य समाजबंधुओं ने सहभागिता की। स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग 60 पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति गीतों, कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहेश्वरी भवन का वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर रहा। समारोह का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक संस्कारों की भावना को मजबूत करना रहा। |