| भरतपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न |
|
|
माहेश्वरी धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय भरतपुर एवं श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में नीमदा गेट स्थित माहेश्वरी कुंज में एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। माहेश्वरी मंडल समिति, जिला भरतपुर के आयोजन में 62 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में समाज के युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ प्रात: 9 बजे हुआ और यह अपराह्न 3 बजे तक चला। सुबह से ही रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्रक्चरू ॥शह्यश्चद्बह्लड्डद्य के स्टाफ की देखरेख में चिकित्सकीय मानकों एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का पालन करते हुए रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर माहेश्वरी मंडल समिति के जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी ने शिविर की सफलता के लिए सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि एकत्रित रक्त को जरूरतमंद एवं गंभीर मरीजों की सहायता के लिए ब्लड बैंक को सौंपा गया।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विकास काबरा, माहेश्वरी धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय के व्यवस्थापक प्रहलाद माहेश्वरी सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरित बृज सोसाइटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा एवं सचिव सतेन्द्र सिंह यादव, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के अनिल लोहिया, भारत भूषण अग्रवाल एवं मनोज जैन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी के जन्मदिवस के अवसर पर उपस्थितजनों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। समिति के संरक्षक मोहनलाल माहेश्वरी, राजकिशोर माहेश्वरी एवं संजय माहेश्वरी सहित समाज के युवा साथियों ने शिविर के आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिविर ने समाज में सेवा, सहयोग और रक्तदान के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया।
|
|
| 17 August 2026 |
| श्रावण मास में सिद्धनाथ मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', 150 श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक |
|
| 17 August 2026 |
| भरतपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न |