80वें स्वतंत्रता दिवस एवं 76वें जन्मदिन पर ओमप्रकाश राठी का सम्मान

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी महासभा, ठाणे जिला के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राठी का उनके 76वें जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय एवं गरिमामय सम्मान किया गया। इस अवसर पर हास्य परिवार, मॉर्निंग ग्रुप, पतंजलि योग परिवार एवं मारवाड़ी महासभा के सदस्यों ने उन्हें श्रीफल एवं शाल भेंट कर जन्मदिन एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान समारोह डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम गार्डन, हरिओम नगर, मुलुंड (पूर्व), मुंबई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री राठी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नीम के पौधों का वृक्षारोपण भी किया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने भगवान से प्रार्थना करते हुए श्री ओमप्रकाश राठी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की शुभेच्छा व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने कहा कि सामाजिक सेवा, संगठनात्मक सक्रियता एवं समाजहित के कार्यों में श्री राठी का योगदान प्रेरणादायी है। स्वतंत्रता दिवस और जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर हुए सम्मान समारोह ने आपसी स्नेह, सामाजिक एकता तथा पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal