माहेश्वरी विद्यालय महू में पौधारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प

पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा द्वारा ग्रीन्स मौर्य ग्रीन ज्वेस के सौजन्य से माहेश्वरी विद्यालय, महू में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए सहजन (मोरिंगा) सहित विभिन्न औषधीय, सजावटी एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रादेशिक सभा अध्यक्ष श्री पुष्प माहेश्वरी, प्रादेशिक न्यास अध्यक्ष श्री महेश मुंगड़, अशोक ईनानी, राजेश मुंगड़, प्रकाश अजमेरा, मधुसूदन भलिका, रूपेश भूतड़ा, सुरेश हेड़ा, ललित बियानी, अनिल मंत्री, चंद्रप्रकाश हेड़ा, मुकेश सारडा, टोडरमल मूंदड़ा, विमल बांगड़, महेश कांकाणी, राजेश बिडला, दिलीप तापडिय़ा, शोभा माहेश्वरी एवं शालिनी भट्टर सहित समाजजन उपस्थित रहे और पौधारोपण किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal