माहेश्वरी युवा संगठन राँची की नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व, MYS Ranchi मोबाइल एप का शुभारंभ

माहेश्वरी युवा संगठन (MYS) राँची की वर्ष 2023-2026 की कार्यकारिणी से वर्ष 2026-2029 की नवगठित कार्यकारिणी को कार्यभार सौंपने के लिए गरिमामयी हैंडओवर समारोह आयोजित किया गया। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष विनय मंत्री एवं सचिव हेमंत चितलांगिया ने संगठन का दायित्व नव-निर्वाचित अध्यक्ष उत्सव मंत्री तथा सचिव हर्षित चितलांगिया को औपचारिक रूप से सौंपा। इस अवसर पर निवर्तमान टीम के कार्यकाल की सराहना करते हुए सभी ने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया तथा नई कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

समारोह का प्रमुख आकर्षण "MYS Ranchi" मोबाइल एप का शुभारंभ रहा। यह एप संगठन के सदस्यों को सदस्यता, कार्यक्रमों, सूचनाओं एवं विभिन्न गतिविधियों से डिजिटल रूप से जोडऩे का माध्यम बनेगा। नई कार्यकारिणी ने इसे संगठन के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे सदस्यों के बीच संवाद, सहभागिता एवं संगठनात्मक कार्यों में और अधिक गति आएगी।

कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा राँची के अध्यक्ष मुकेश काबरा, सचिव मनोज कल्याणी, उपाध्यक्ष गोवर्धन भाला एवं राजू सोमानी तथा संयुक्त सचिव श्याम बिहानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में संगठन के पूर्व अध्यक्ष दीपक मारू, पंकज साबू, सौरभ साबू तथा पूर्व सचिव अंकुर डागा एवं आशीष भाला सहित विशिष्ट अतिथि मनीष मारू, मयंक सारड़ा, नीरज चितलांगिया, विक्रम साबू, राहुल साबू एवं प्रतीक साबू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अंत में निवर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों ने नई टीम को पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाते हुए संगठन की एकता, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal