| माहेश्वरी सभा, सिलचर की भव्य कांवड़ यात्रा सम्पन्न |
|
|
श्रावण मास के पावन अवसर पर माहेश्वरी सभा, सिलचर के तत्वावधान में रविवार, 2 अगस्त 2026 को भव्य कांवड़ यात्रा 2026 का श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक वातावरण के बीच सफल आयोजन किया गया। प्रात: 5:30 बजे सभी शिवभक्त एवं कांवडि़ए अन्नपूर्णा घाट मंदिर में एकत्रित हुए, जहाँ वैदिक विधि-विधान के साथ पवित्र जल लेकर बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच यात्रा का शुभारंभ हुआ। कांवड़ यात्रा अन्नपूर्णा घाट मंदिर से प्रारम्भ होकर जेल रोड, प्रेमतल्ला, नाजिऱपट्टी, देवानजी बाज़ार, जानीगंज होते हुए तुलापट्टी नरसिंह मंदिर पहुँची। यात्रा में लगभग 110 शिवभक्तों ने पूरे उत्साह एवं आस्था के साथ भाग लिया। तुलापट्टी नरसिंह मंदिर पहुँचने पर सभी कांवडिय़ों ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया। इसके पश्चात सामूहिक महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की। धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा उपस्थित भक्तों एवं आमजन के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। माहेश्वरी सभा, सिलचर ने इस सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं शिवभक्तों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक पवन सारड़ा, ओम प्रकाश तापडिय़ा, विकास सारड़ा, हरीश काबरा, गोवर्धन डागा, सतीश काबरा, सुदर्शन सारड़ा एवं दीपक काबरा रहे। सभा ने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए संदेश दिया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं पारस्परिक सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। |
|
| 03 August 2026 |
| टीकेपी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के चुनाव सम्पन्न |