कासगंज-एटा माहेश्वरी सभा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जिला माहेश्वरी सभा कासगंज एवं एटा के संयुक्त तत्वावधान में 29 जुलाई 2026 को समाजसेवी श्री गोपाल माहेश्वरी (बीज वाले) के फार्म हाउस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ आयोजित इस अभियान के अंतर्गत 75 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में अंगूर, जामुन, अनार, आम, अंजीर तथा अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष श्री सुरेश मूना, मंत्री श्री अरविंद काबरा तथा श्री राजकुमार जाखेटिया ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु, जल संरक्षण तथा आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोपाल माहेश्वरी का पगड़ी, पटका, माल्यार्पण एवं प्रतीक-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। उन्होंने सभी उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए अल्पाहार की व्यवस्था भी की। जिला सभा के सदस्यों ने उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सुरेश मूना, अरविंद काबरा, मनोज भूतड़ा, राजकुमार जाखेटिया, घनश्याम मूना, महेंद्र चांडक, किशन शकची, सजीव गगन, अजय राठी, सुरेंद्र माहेश्वरी, राकेश माहेश्वरी, अनिल माहेश्वरी, कमल चांडक, सजीव पल्तानी, कृष्ण कुमार माहेश्वरी, मनोज कुमार, संजय माहेश्वरी चांडक, विनय राज माहेश्वरी सहित जिला माहेश्वरी सभा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal