श्री माहेश्वरी समाज, जोधपुर (सोनी खांप) के निर्विरोध निर्वाचित पंचों का सम्मान

श्री माहेश्वरी समाज, जोधपुर (सोनी खांप) के पंचों का निर्वाचन सर्वसम्मति एवं निर्विरोध संपन्न होने पर समाज में हर्ष का वातावरण है। समाज के सभी नवनिर्वाचित पंचों का विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजबंधुओं ने हार्दिक अभिनंदन करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। निर्विरोध निर्वाचित पंचों में श्री राधाकिशन सोनी, श्री रामनारायण सोनी, श्री सूरजनारायण सोनी, श्री ओमप्रकाश सोनी, श्री कपिल सोनी एवं श्री जगदीश सोनी शामिल हैं।

श्री माहेश्वरी समाज संस्थान ओसियां की तरफ से जोधपुर माहेश्वरी समाज के लिए सोनी खांप से सभी सर्वसम्मति से चुने गए नवनिर्वाचित पंचों को बहुत बहुत बधाई।


Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal