राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में माहेश्वरी महिला मंडल, अमरोहा की बैठक सम्पन्न

माहेश्वरी महिला मंडल, अमरोहा की महत्वपूर्ण बैठक खत्री धर्मशाला, बड़ा बाजार में राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ज्योति राठी, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती किरण लढ्ढा, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मनीष राठी, प्रदेश सचिव श्रीमती अनामिका, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती सुधा, प्रदेश संगठन मंत्री श्री राम तथा उत्तरांचल सह-प्रभारी श्रीमती शिखा का मंडल अध्यक्ष श्रीमती योगेश मालीवाल एवं सचिव श्रीमती वर्षा माहेश्वरी ने भव्य स्वागत किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं महेश वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत शिवानी खटोड़, श्रद्धा खटोड़, शील काबरा, निशु बाहेती एवं संजना धूत ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, सामाजिक सेवा तथा आगामी सेवा परियोजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से सिलाई मशीन परियोजना का शुभारंभ किया गया। साथ ही एक जरूरतमंद महिला को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सिलाई मशीन भेंट की गई। इस सेवा कार्य की उपस्थित सभी सदस्यों ने सराहना की। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन मंडल अध्यक्ष योगेश मालीवाल एवं सचिव वर्षा माहेश्वरी ने किया।

बैठक में माहेश्वरी समाज अमरोहा के जिलाध्यक्ष संजीव माहेश्वरी, जिला कोषाध्यक्ष राहुल लढ्ढा, दिवेश, माहेश्वरी युवा मंच के पदाधिकारी नीरज माहेश्वरी, संदीप मालीवाल, हर्ष माहेश्वरी, विनीत लखोटिया एवं नवदीप माहेश्वरी सहित मंडल की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। इनमें योगेश मालीवाल, वर्षा माहेश्वरी, नीता मांघानिया, शिल्पा माहेश्वरी, शालू माहेश्वरी, प्रीति मालीवाल, नविता माहेश्वरी, राधा धूत, सारिका, निधि, रीना, रीत, शिखा, दीपा मांघानिया, दीपा काबरा, मधु बाहेती, पारू, पिंकी, चारू, विनीता, बीना, कविता, अमिता, रश्मि, पूनम, अमित लढ्ढा, गुंजन, पूजा, सोनी, शालिनी, मेघा, निधि खटोड़, विनीता लखोटिया, प्रभा एवं शेफाली सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

बैठक सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुई। अंत में मंडल की कोषाध्यक्ष शालू माहेश्वरी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज हित एवं महिला सशक्तिकरण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal