|
माहेश्वरी महिला अमरोहा की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु आयोजित बैठक में प्रकल्प मंत्री श्रीमती प्रीति मालीवाल एवं सभी सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्रीमती योगेश मालीवाल को अध्यक्षा चुना गया। इसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्षा ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में श्रीमती नीता मांधन्या एवं श्रीमती नीता लढ्ढा को संरक्षिका, श्रीमती निधि धूत को जिला अध्यक्षा, श्रीमती शिखा खटोड़ को जिला सचिवा, श्रीमती शिल्पा खटोड़ को उपाध्यक्षा, श्रीमती वर्षा काबरा को सचिवा, श्रीमती नविता मालीवाल को सहसचिवा, श्रीमती शालू माहेश्वरी को कोषाध्यक्षा, श्रीमती गुंजन मूंदड़ा को मीडिया प्रभारी तथा श्रीमती राधा धूत को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाजहित एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेगी। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
|