|
अलीगढ़ निवासीसमाजसेवी श्री रमेश माहेश्वरी ने मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए देहदान कर्तव्य संस्था, अलीगढ़ के माध्यम से मृत्यु उपरांत देहदान का संकल्प लिया। उन्होंने संकल्प-पत्र भरकर अपने परिवार की सहमति के साथ यह निर्णय लिया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों से भी नेत्रदान एवं देहदान जैसे महादान के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि मृत्यु के बाद भी मानव शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं जरूरतमंदों के हित में उपयोगी सिद्ध हो सकता है। उनके इस निर्णय की समाजजनों ने सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी पहल बताया।
|