अभिनंदन शिक्षा व साहित्य फाउंडेशन व एएमडीएस सोसाइटी ने किया बीकानेर की विभूतियों का सम्मान

अभिनंदन शिक्षा व साहित्य फाउंडेशन, जयपुर तथा एएमडीएस वोकेशनल ट्रेनिंग वेलफेयर सोसाइटी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में जुलाई 2026 में शिक्षा, साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली देशभर की चयनित विभूतियों को सम्मानित किया गया। सम्मान के लिए विजेताओं का चयन एक अत्यंत पारदर्शी एवं कठोर प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। चयन समिति ने प्रत्येक विभूति के कार्यों पर गहन अध्ययन एवं शोध करने के साथ-साथ उनकी विशिष्ट उपलब्धियों, सामाजिक प्रभाव तथा संबंधित क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को आधार बनाया।

इसी क्रम में बीकानेर निवासी वरिष्ठ सामाजिक चिंतक गोवद्र्धन दास बिन्नाणी 'राजा बाबूÓ को वित्तीय क्षेत्र, विशेषकर बैंकिंग व्यवस्था में सर्वजन हितार्थ सुधार हेतु उनके सतत एवं सार्थक प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चि. मानस बिन्नाणी तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सौ. नेहा बिन्नाणी को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान पर बीकानेर सहित विभिन्न सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्रों के लोगों ने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा की कामना की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal