पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष एवं लायंस इंटरनेशनल के ज़ोन चेयरपर्सन मनोनीत होने पर श्री माणिक लाल दमाणी का अभिनंदन

गुवाहाटी। समाजसेवा, संगठन क्षमता एवं नेतृत्व के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री माणिक लाल दमाणी को दो महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर समाजजनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में हर्ष का वातावरण है। 

श्री दमाणी को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के अंतर्गत पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के लिए उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें Lions International District 322D के लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 हेतु Zone Chairperson मनोनीत किया गया है। इन दोनों महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को समाज एवं सेवा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व तथा संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।

शुभकामना संदेशों में कहा गया है कि श्री माणिक लाल दमाणी ने सदैव समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन को नई दिशा प्रदान की है। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच उन्हें समाज का लोकप्रिय एवं प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व बनाती है। विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा तथा लायंस इंटरनेशनल दोनों ही संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे तथा समाज सेवा के अनेक नए आयाम स्थापित होंगे। इस अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा गया कि वे भविष्य में भी समाज, संगठन एवं मानव सेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार सक्रिय रहकर मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal