| हरियाणा-पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी ट्रस्ट के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न |
|
|
हरियाणा-पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी ट्रस्ट की वार्षिक आम सभा (एजीएम) की बैठक 12 जुलाई 2026 को फरीदाबाद में आयोजित हुई। बैठक में महासभा के पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य श्री ओमप्रकाश पसारी की उपस्थिति में वर्ष 2026-2029 के लिए ट्रस्ट के चुनाव नियमानुसार सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन हरियाणा, पंजाब, हिमाचल एवं जम्मू-कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री सतीश माहेश्वरी, प्रदेश चुनाव सहयोगी श्री महेश झंवर तथा श्री रमेश राठी ने किया। चुनाव में हिसार के श्री ओ.पी. राठी को अध्यक्ष, बठिंडा के समाजसेवी एवं स्टेट अवार्डी श्री सोहनलाल माहेश्वरी को सचिव, पानीपत के उद्योगपति श्री सुरेश काबरा को कोषाध्यक्ष, ट्राइसिटी के श्री सुरेश झलारिया एवं गुरुग्राम के श्री पवन करनानी को उपाध्यक्ष, सिरसा के पूर्व अध्यक्ष श्री कमलेश राठी तथा लुधियाना के श्री राकेश भट्टड़ को सह-सचिव पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का ट्रस्ट के ट्रस्टियों एवं प्रादेशिक सभा के सदस्यों ने पुष्पमालाएं एवं पटका पहनाकर अभिनंदन किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी पदाधिकारियों ने महासभा कार्यसमिति सदस्य एवं ट्रस्ट संरक्षक श्री अशोक कुमार सोमानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री राजिंदर कलंत्री, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश गट्टाणी, श्री रामनिवास झंवर, प्रदेश पूर्वाध्यक्ष श्री प्रदीप पेड़ीवाल, श्री सुशील नेवर, श्री राकेश राठी, श्री पवन होलानी सहित ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी ट्रस्टियों एवं समाजजनों का विश्वास व्यक्त करने के लिए आभार प्रकट किया। |
|
| 17 July 2026 |
| अभिनंदन शिक्षा व साहित्य फाउंडेशन व एएमडीएस सोसाइटी ने किया बीकानेर की विभूतियों का सम्मान |