राजसमंद जिला माहेश्वरी संस्थान की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

राजसमंद जिला माहेश्वरी संस्थान की नई कार्यकारिणी के चुनाव हेतु बैठक का आयोजन आमेट स्थित जय सिंह श्याम गौशाला में जिला अध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगीत वंदे मातरम्, स्थानीय महिला संगठन द्वारा महेश वंदना एवं समूह नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति से समारोह की शुरुआत हुई।

बैठक में सचिव द्वारा पिछली सभा की कार्यवाही का अनुमोदन किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विष्णु गोपाल सोमानी ने समाज में वैवाहिक जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान एवं सुधार के सुझाव प्रस्तुत किए।

इसके बाद चुनाव पर्यवेक्षक सत्यनारायण माहेश्वरी, रामनारायण कोठारी एवं पुरुषोत्तम मंडोवरा के नेतृत्व में उदयपुर से आई चुनाव टीम तथा चुनाव अधिकारी नवनीत लाल मंत्री, निरंजन असावा, दामोदर लाल कालिया, रमेश कोठारी एवं शंकर सोडाणी की देखरेख में वर्ष 2026-2029 के लिए नई कार्यकारिणी के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री एवं संयुक्त सचिव पदों के लिए कई नामांकन प्राप्त हुए, लेकिन आपसी सौहार्द एवं सर्वसम्मति से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न कराया गया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुनलाल लड़ा (राजनगर), उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल माहेश्वरी (नाथद्वारा) एवं नारायणलाल बाहेती (केलवाड़ा), सचिव जगदीश मंडोवरा (राजसमंद), संगठन मंत्री लक्ष्मीलाल ईनाणी (राजसमंद), कोषाध्यक्ष मनोज छापरवाल (नाथद्वारा), प्रचार मंत्री रामराय जागेटिया (कोटड़ी), संयुक्त सचिव अभिषेक मनियार (देवगढ़) एवं कल्पेश बाहेती (कुरज) निर्वाचित किये गये। निर्वाचन के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया।

समारोह में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा की वाद-विवाद निवारण समिति के संयोजक सत्यप्रकाश काबरा, कार्यसमिति सदस्य एस.एन. माहेश्वरी, प्रादेशिक महासचिव रामगोपाल सोमानी, संयुक्त सचिव केदारमल न्याति, जिला अध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी, सचिव खूबचंद झंवर, पूर्व संगठन मंत्री भगवतीलाल असावा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अजय देवपुरा एवं खूबचंद झंवर ने किया। इस अवसर पर राजसमंद जिले की सभी ग्रामीण एवं शहरी इकाइयों के अध्यक्ष एवं सचिव, जिला सभा के पूर्व एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य तथा आमेट माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद झंवर, सचिव अजय देवपुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम माहेश्वरी, मुकेश देवपुरा, पवन चितलांगिया, सुरेश मालू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। यह जानकारी संगठन मंत्री लक्ष्मीलाल ईनाणी ने प्रदान की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal