जलगांव जिला माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी का गठन

जलगांव जिला माहेश्वरी सभा के वर्ष 2026-2029 के त्रिवार्षिक कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव महेश प्रगति मंडल, जलगांव में लोकतांत्रिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया माहेश्वरी समाज के केंद्रीय मुख्य चुनाव अधिकारी सतीश चरखा एवं अंजनी कुमार मूंदड़ा तथा जिला मुख्य चुनाव अधिकारी केशरलाल भदादे, सूरजमल सोमाणी और विनय काबरा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। उनकी उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न कराई गई।

मतदान के उपरांत तेजस देवपुरा को बहुमत से जलगांव जिला माहेश्वरी सभा का जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अरविंद दहाड़ (जलगांव), भूषण थेपड़े (भडगांव), विजय झंवर (पालधी) एवं दीपकसोमाणी (चोपड़ा) का चयन किया गया। संगठन मंत्री के रूप में सुनील मानुधने (एरंडोल), कोषाध्यक्ष पद पर सुनील बाहेती (जलगांव) तथा संयुक्त मंत्री पद पर राजेंद्र काबरा (जलगांव) एवं राजेश भराडिय़ा (भुसावल) निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष तेजस देपुरा ने वासुदेव बेहेड़े को कार्याध्यक्ष तथा अरुण लाहोटी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर नए नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा उनके सफल एवं समाजहितैषी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समाज के सर्वांगीण विकास एवं संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal