करवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लखोटिया परिवार ने विद्यालय को भेंट किए कारपेट

सरदारशहर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कल्याणपुरा बिदावतान में कौशल्यादेवी माणिकचंद प्रदीप करवा चैरिटेबल ट्रस्ट तथा ग्राम मितासार के श्री चंद लखोटिया परिवार के सहयोग से विद्यार्थियों के बैठने हेतु कारपेट रोल भेंट किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती राजकुमारी लखोटिया ने विद्यालय को कारपेट भेंट करते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर विद्यालयों की आवश्यकताओं की पूर्ति कर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण तैयार करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

इस अवसर पर उत्तरी राजस्थान माहेश्वरी महिला मंडल की कोषाध्यक्ष एवं भामाशाह श्रीमती राजकुमारी लखोटिया, श्री ललित लखोटिया, पशुसेवक एवं समाजसेवी मानकचंद, प्रमोद चौहान, जयचंद सांखला, कृष्ण कन्हैया स्वामी, प्रवीण स्वामी, दीपक लखोटिया, वर्षा लखोटिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का साफा एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया, वहीं विद्यार्थियों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

संस्था प्रधान रामकृष्ण मीणा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करवा ट्रस्ट एवं लखोटिया परिवार द्वारा कारपेट उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय पहल है। उनके इस सहयोग से विद्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने ट्रस्ट एवं लखोटिया परिवार के प्रति विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal