|
श्री माहेश्वरी समाज संस्थान, ओसियां में नए सत्र 2028 के लिए पदाधिकारियों का चयन सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी श्री बाबूलाल राधाकिशन सोनी एवं श्री सुनील लाहोटी के सानिध्य में सम्पन्न कराई गई। समाज के सभी सदस्यों की सहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें श्री भंवरलाल सोनी को अध्यक्ष, श्री जे.पी. सोनी को सचिव तथा श्री मुरलीधर चांडक को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित समाज बंधुओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के विकास, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के अंत में समाज के सभी उपस्थित बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया तथा महेश नवमी की शुभकामनाओं के साथ आयोजन का समापन हुआ।
|