| दुमदुमा में महेश नवमी पर धूमधाम से हुआ धार्मिक अनुष्ठान एवं पारिवारिक मिलन समारोह |
|
|
माहेश्वरी समाज दुमदुमा द्वारा महेश नवमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक अनुष्ठान, भगवान महेश की पूजा-अर्चना तथा पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत नगर के ओल्ड मेन रोड स्थित मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में पंडित गोपाल मिश्र के आचार्यत्व में यजमान प्रकाश-सुनीता लाहोटी एवं धर्मेन्द्र-अमिता पेड़ीवाल द्वारा भगवान महेश का विशेष पूजन एवं यज्ञ-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर भगवान शंकर का जल, दूध, दही, मधु, गन्ना रस एवं पंचामृत से अभिषेक किया गया। पूजा-अर्चना में समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सहभागिता की। जितेन्द्र पेड़ीवाल द्वारा महेश वंदना एवं आरती का सुंदर आयोजन किया गया। समाज के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना के साथ महाआरती सम्पन्न हुई, जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस पावन अवसर पर समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं वयोवृद्ध समाजसेवी जुगल किशोर लाहोटी का 83वां जन्मदिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। समाजजनों ने केक काटकर, पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात जुगल किशोर लाहोटी द्वारा सभी समाजबंधुओं के लिए स्नेहभोज की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमल लाहोटी, मुकेश जाजू, आशुतोष पेड़ीवाल, प्रदीप लाहोटी, धर्मेन्द्र पेड़ीवाल, श्रीप्रकाश लाहोटी, जितेन्द्र पेड़ीवाल, अभिनाश लाहोटी, प्रणव लाहोटी, अनुज लाहोटी, नीरज माहेश्वरी एवं विनायक जाजू का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में कमला देवी लाहोटी, उषा लाहोटी, सुनीता लाहोटी, अमिता पेड़ीवाल, संतोष जाजू, नेहा माहेश्वरी, श्रद्धा पेड़ीवाल, भावना राठी, श्रुति जाजू, हिमांशी माहेश्वरी, गौरवी राठी, अवनी माहेश्वरी एवं देवांशी पेड़ीवाल सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष समाजजन उपस्थित रहे। महेश नवमी महोत्सव के इस आयोजन ने समाज में एकता, पारिवारिक सौहार्द और धार्मिक आस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
|
|
| 25 June 2026 |
| महेश नवमी पर तिनसुकिया में दो दिवसीय आयोजन सम्पन्न, खेल प्रतियोगिताओं, प्रतिभा सम्मान एवं योग शिविर ने बांधा समां |
|
| 25 June 2026 |
| महेश नवमी पर वर्धा में उमड़ा माहेश्वरी चेतना का सावन |