| महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज सिलचर ने किया शिव अभिषेक, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान |
|
|
महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी समाज, सिलचर द्वारा नरसिंह अखाड़ा स्थित तुल्लापट्टी मंदिर में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव के विधिवत पूजन एवं रुद्राभिषेक से हुआ। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में श्री प्रकाश राठी एवं श्रीमती उमा राठी ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। अभिषेक के पश्चात आयोजित महेश वंदना में समाज के सदस्यों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सहभागिता निभाई। इसके बाद समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और समाजजनों ने महेश नवमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री प्रकाश राठी, सचिव श्री पवन सारड़ा, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुधा मूंदड़ा, सचिव श्रीमती मुदिता राठी, माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष श्री सतीश काबरा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। |