महेश नवमी पर माहेश्वरी सभा जैतो ने लगाई नमकीन लस्सी की छबील, 1200 लोगों ने उठाया आनंद

बठिंडा, 23 जून। माहेश्वरी सभा जिला बठिंडा के अंतर्गत माहेश्वरी सभा जैतो द्वारा अध्यक्ष नीरज चांडक के नेतृत्व में माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: माहेश्वरी परिवारों द्वारा भगवान महेश एवं माता उमा-पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात हस्पताल रोड स्थित सुरिंदरा बीज भंडार पर पहली बार नमकीन लस्सी की छबील का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य को आमजन का भरपूर समर्थन मिला और लगभग 1200 लोगों ने ठंडी नमकीन लस्सी का प्रसाद ग्रहण कर आनंद उठाया।

छबील आयोजन को सफल बनाने में सुरेश चांडक, देविंदर माहेश्वरी, गौरव मालपानी (चुन्नू), बिट्टू कोठारी, लाट्टू कोठारी, मनीष माहेश्वरी, काका माहेश्वरी, जतिन्दर माहेश्वरी एवं संजीव माहेश्वरी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

वहीं आयोजन में विशेष सहयोग सुरिंदर माहेश्वरी, कुलभूषण माहेश्वरी, जगदीश कोठारी (गोरा), राज माहेश्वरी एवं रवि माहेश्वरी का रहा। सभा पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महेश नवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संगठन और संस्कारों को सुदृढ़ करने का अवसर है।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal