मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत श्री माहेश्वरी समाज...- मधु भूतड़ा 'अक्षरा'
समाज की गुड बुक्स का यही रूल
निर्माण हो भवन धर्मशालाएं स्कूल
सेवा-सुश्रुषा करने को सदा है तैयार
धर्म आस्था का करता प्रचार-प्रसार।
रक्तदान नेत्रदान देहदान संकल्प लिए
मोक्ष धाम को भी दे रहे अपनी सेवाएं
मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत जीवन
यही नेक भावना का हो रहा संवर्धन।
राष्ट्र हित में भी दे दिया अपना बलिदान
नव चेतना का किया जन-जन में आह्वान
गौ सेवा की थाम रखी हाथों में बागडोर
माहेश्वरी जाति ही है वह कोई नहीं और।
शिक्षा कला व्यवसाय में अग्रणी समाज
मेडिकल के क्षेत्र में कर रहा प्रमुख काज
कुआं प्याऊ बावड़ी का प्रणयन करवाया
प्यासे अंतर्मन को जल से तृप्त कराया।
सर्वाधिक टैक्स भरने वाला है माहेश्वरी
खेल राजनीति साहित्य में प्रेरणा भरी
पायलट बन कर छू लिया है आसमान
कम जनसंख्या, परंतु खास है पहचान।
परंपरा से प्रगति की दिशा में बढ़े कदम
संस्कार संस्कृति को कभी न भूले हम
महेश नवमी उत्सव यही याद दिलाता है
सेवा त्याग सदाचार परिभाषा सिखाता है।


श्री माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस की हार्दिक मंगलकामनाएं।

मधु भूतड़ा 'अक्षरा' 
गुलाबी नगरी जयपुर से 
(Ek Pehal ब्लॉगर, साहित्यकारा, लेखिका, कवयित्री, समाज सेविका, सॉफ्टवेयर इंजीनियर) 
#ekpehalbymadhubhutra #EkPehal M : 9828153965

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal