| सरदारशहर के बाल योग कलाकार खुशाल लखोटिया ने असम में बढ़ाया माहेश्वरी समाज का गौरव |
|
|
|
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरदारशहर मूल निवासी एवं वर्तमान में गोहाटी निवासी 10 वर्षीय बाल योग कलाकार खुशाल लखोटिया ने अपनी उत्कृष्ट योग प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। खुशाल, सीए विष्णुकांत एवं मधु लखोटिया के सुपुत्र तथा श्रीमती मुन्नीदेवी एवं प्रेमरत्न लखोटिया के पौत्र हैं। कम उम्र में ही योग के प्रति विशेष रुचि रखने वाले खुशाल ने असम में आयोजित विभिन्न योग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अनेक पुरस्कार, पदक एवं सम्मान अर्जित किए हैं। अपनी प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि माहेश्वरी समाज का भी नाम रोशन किया है। योग दिवस पर प्रस्तुत किए गए उनके योग कौशल और संतुलित आसनों की दर्शकों एवं आयोजकों ने सराहना की। उनकी उपलब्धियां अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं तथा यह संदेश देती हैं कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास संभव है। खुशाल लखोटिया की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। |