जाखेटिया परिवार के निवास पर सजी भव्य खाटू श्याम भजन संध्या

दिनांक 15 जून 2026 को जाखेटिया परिवार कासगंज द्वारा अपने निवास पर श्रद्धा एवं भक्ति से ओत-प्रोत खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बाबा श्याम के भजनों का रसास्वादन किया।

भजन संध्या में बाहर से पधारे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। विशेष रूप से वृंदावन से पधारे मोजी बाबा ने अपने मधुर एवं भक्तिमय भजनों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे।

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा और सभी श्याम प्रेमी रात्रि 1:30 बजे तक भजनों में मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे। बाबा श्याम के जयकारों और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर राजकुमार जाखेटिया, मधु जाखेटिया, सुकृत जाखेटिया, तनु जाखेटिया, सौरभ जाखेटिया, वंदना जाखेटिया, योगेश जाखेटिया, नीतू जाखेटिया, प्रकाश जाखेटिया, नेनसी जाखेटिया, वीना जाखेटिया, अर्नब जाखेटिया, निर्मल जाखेटिया, आरोही जाखेटिया, शिवांश, अनुराग माहेश्वरी, मेहा सोनी, ए.के. सिंह पुंडीर, अलका पुंडीर, अरविंद काबरा, अनिल माहेश्वरी, रानी माहेश्वरी, देवेंद्र चौहान, सुरेश मूणा, अजय तिवारी, हर्ष अग्रवाल, मेहमा अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भजन संध्या के सफल आयोजन के लिए उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने जाखेटिया परिवार की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एवं आध्यात्मिक एकता का प्रेरणादायी आयोजन बताया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal