अहमदाबाद में माहेश्वरी समाज ने 7 हजार से अधिक राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत

भीषण गर्मी के बीच जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी नारायणी संगठन (साबरमती क्षेत्र) के संयुक्त तत्वावधान में आरटीओ सर्कल, सुभाष ब्रिज पर विशाल शरबत सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान दोपहर 3 बजे से शाम 70 बजे तक गुलाब एवं ऑरेंज फ्लेवर के ठंडे एवं स्वादिष्ट शरबत के 7,000 से अधिक गिलास राहगीरों को वितरित किए गए। माहेश्वरी समाज के पुरुषों एवं महिलाओं ने पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ राहगीरों को रोककर, बसों में चढ़कर तथा आने-जाने वाले लोगों को शीतल शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई।

इस सेवा कार्य से लाभान्वित हुए लोगों ने माहेश्वरी समाज की इस मानवीय पहल की मुक्त कंठ से सराहना की तथा आयोजकों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किए। समाज के सदस्यों ने भी इस सेवा अभियान को आत्मिक संतोष और सामाजिक उत्तरदायित्व का श्रेष्ठ माध्यम बताया।

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं समाजसेवा के कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सेवा का लाभ पहुंच सके।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal