माहेश्वरी युवा संगठन शोभापुर की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

सेठ बैजनाथ मालपानी मंदिर, शोभापुर में दिनांक 7 जून 2026 को माहेश्वरी युवा संगठन की चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के युवाओं एवं गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में वर्ष 2026-2029 के लिए नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी श्री जगमोहन बाहेती, चुनाव पर्यवेक्षक श्री नूतन मालपानी एवं सह चुनाव पर्यवेक्षक श्री रूपक बाहेती के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुई। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में श्री आशीष लड्ढा अध्यक्ष, श्री आनंदा गट्टानी सचिव, श्री रोहित काबरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री रजत बाहेती उपाध्यक्ष, श्री आकाश मालपानी सह सचिव, श्री शुभम लाहोटी कोषाध्यक्ष, श्री शुभम मालपानी संगठन मंत्री, श्री सौरभ मूंदड़ा को सांस्कृतिक मंत्री तथा श्री अक्षत मालपानी को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया।

जिला कार्यकारिणी के लिए सदस्य के रूप में श्री मयंक जाजू, श्री संजय मालपानी एवं श्री रौनक लड्ढा का चयन किया गया।

बैठक के दौरान उपस्थित समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाएगी।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी ने संगठन की प्रगति एवं समाज की एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal